फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: डीआईजी बोले- दुर्घटना में घायल को जल्द अस्पताल पहुंचाएं, मिलेगी गुड सेमेटेरियन की उपाधि

Mon, 28 Mar 2022 03:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डीआईजी आरके भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सफलता, स्वास्थ्य और यातायात नियमों  का पाठ पढ़ाया।
 
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डीआईजी आरके भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को मिर्जापुर जिले के मुजफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कॉलेज में ट्रैफिक पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डीआईजी आरके भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सफलता, स्वास्थ्य और यातायात नियमों  का पाठ पढ़ाया।

विज्ञापन


डीआईजी आरके भारद्वाज ने छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने के साथ ही यह बताया कि वह कैसे हादसों में घायल लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में घायल होने के बाद एक घंटे का जो समय होता है वह गोल्डेन आवर होता है। उस दौरान अगर घायल को अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है।

यातायात नियमों के बारे में खुद को और दूसरों को भी करना होगा जागरूक

इस बारे में सड़क पर चलने वाले हर नागरिक को इसकी जानकारी होनी चाहिए। कोई घायल दिखता है तो उसे अस्पताल पहुंचाया जाय। कई लोग डरते हैं कि घायल को अस्पताल ले जाने पर पुलिस उन्हें परेशान करेगी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नियम बदल गए हैं। घायल को अस्पताल पहुंचाने पर गुड सेमेटेरियन  की उपाधि दी जाएगी। । 

विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद छात्र और छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने आगे कहा कि ट्रैफिक के प्रति हमें खुद जागरूक होना होगा, अपने परिवार को जागरूक करना होगा, दूसरों को भी समझाना होगा कि वह कैसे जागरूक हो। कई घटनाओं में ऐसा होता है कि लोग घायल होने वाले लोगों की सेल्फी लेते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। घायल को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए। डीआईजी आरके भारद्वाज ने छात्र और छात्राओं के सवालों के भी जवाब दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें