फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का प्रयास करने वालों को बचा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवकों ने उसका वीडियो बनाने के बाद उसे गांव के लोगों को दिखाया। किशोरी के परिजन कार्रवाई की मांग के लिए थाने में तहरीर दी तो पुलिस दो दिन से मामले में समझौता कराने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 17 मई की रात 10 बजे अपने घर से कुछ दूर हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। जहां पर गांव के ही तीन से चार की संख्या में पहुंचे युवकों ने लड़की का मुंह दबाकर कुछ दूर बाउंड्री के अंदर ले गए। जहां पर युवक लड़की से यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। किशोरी के विरोध पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। लड़की के शोर मचाने पर युवकों ने लड़की का वीडियो बनाया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पूरी घटना से क्षुब्ध किशोरी पांच दिनों तक घर में गुमसुम रही पर मनचले युवक गांव के कुछ लोगों को वीडियो दिखाने लगे। बाद में किशोरी ने आपबीती बताई। परिजनों ने लिखित तहरीर थाना विंध्याचल में रविवार को दी। विंध्याचल थाना पुलिस युवकों पर कार्रवाई न कर युवती के परिजनों पर सुलह करने का दबाव बना रही है। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि मामले की जानकारी कर दोषियों पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें