फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिशकर्ता को रिमांड पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के बलहरा मोड़ के पास गोड़टुटवा के पूर्व प्रधान राजेश यादव हत्याकांड के साजिशकर्ता अखिलेश दुबे ने छह दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने साजिशकर्ता को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

20 नवंबर 2020 की रात गोड़टुटवा गांव के पूर्व प्रधान राजेश यादव की देहात कोतवाली के बलहरा मोड़ के समीप हत्या कर दी गई थी। मामले में राजेश यादव के साथी बाबू खान, कपिल चौबे और पूर्व चालक कृपाशंकर को गिरफ्तार किया गया था। खुलासे में आया कि विसुंदरपुर निवासी अखिलेश दुबे और बाबू खान ने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस सिम और बाइक उपलब्ध कराने वाले के साथ विंध्याचल के होटल में शरण देने वाले आरोपी, मुख्य शूटर कुनाल सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी विरईपुर थाना फत्तनपुर रानीगंज प्रतापगढ़ और दूसरे शूटर गौरव सिंह बादल निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साजिशकर्ता अखिलेश दुबे निवासी विसुदंरपुर फरार चल रहा था। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि साजिशकर्ता अखिलेश दुबे ने एक मार्च को कोर्ट में सरेंडर किया था। शनिवार को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें