फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : गोतस्कर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, दो पकड़े गए, बदमाश गोविंद को लगी गोली, दो की तलाश जारी

Thu, 19 Dec 2024 07:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है जिसका इलाज कराया जा रहा है। बता दें कि मड़िहान क्षेत्र में इन्होंने अपने कारनामें को अंजाम देने के लिए जंगल के बीच बाड़ा बना रखा था। यहां से बिहार में तस्करी को अंजाम दे रहे थे। घायल बदमाश पर पच्चीस हजार का ईनाम घोषित है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल गोतस्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मड़िहान थाना क्षेत्र में दो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है और एक अन्य को भी पुलिस ने पकड़ लिया गया है। पुलिस की माने तो घायल तस्कर गोविंद है जिस पर पच्चीस हजार का ईनाम घोषित है और इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन




दो अन्य फरार हो गए हैं जिनको पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इन तस्करों ने पशु तस्करी के लिए जंगल के बीच में बाड़ा बना रखा था। ये लगभग साठ गोवंश को जंगल के माध्यम से पहले बाड़े में रखते थे और बिहार लेकर चले जाते हैं। पुलिस अब पकड़े गए तस्करों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


मड़िहान पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ तस्कर वध के लिए पशुओं को बेला जंगल से पैदल लेकर जा रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम ने जंगल में तस्करों को घेर लिया। इस दौरान कुछ तस्कर भागने में सफल हो गए।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश सिंह व उपनिरीक्षक विनोद कुमार द्वारा एक आरोपी तस्कर चंद्रशेखर सरोज निवासी परवा राजधर कोतवाली देहात को पकड़ लिया। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस फरार तस्कर गैंग के इनामी आरोपी को पकड़ने की तलाश में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर मड़िहान पुसिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने दांती जंगल में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश गोविंद सरोज निवासी ग्राम दांती थाना मड़िहान को गिरफ्तार किया। गोविंद के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजा।

उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा, एक मिस कारतूस और एक बाइक बरामद किया। फरार दो अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जंगल में पशु तस्करों ने गोविंद तस्कर को मुठभेड़ में पकड़ा है। गोविंद सरोज एक शातिर किस्म का बदमाश है। जिसका चार सदस्यीय गैंग है। जो गौ तस्करी का काम करते है।
विज्ञापन


जिनके द्वारा आसपास के जंगल से छुट्टा गोवंशो को पकड़ कर क्रय कर जंगल के रास्ते अहरौरा,सुकृत, नौगढ़ होते हुए बिहार ले जाकर बेचा जाता है। पकड़े गए तस्करों के पास से  तमंचा, बाइक और कारतूस बरामद किया गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें