फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अभेद सुरक्षा का दावा कर रही पुलिस, फिर भी मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंच रहे वाहन

विज्ञापन
विंध्य कॉरिडोर के कोतवाली मार्ग पर खड़ी बाइक, स्रोत संवाद
विज्ञापन
विंध्याचल। हाल ही में दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद विंध्यधाम की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सोमवार की देर रात प्रयागराज के एक व्यक्ति ने मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। पुलिस प्रशासन मंदिर में अभेद सुरक्षा का दावा करता है। फिर भी मंदिर के मुख्य द्वार तक वाहन कैसे पहुंच जा रहे हैं। दिल्ली ब्लास्ट के बाद विंध्यधाम को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया था। कॉरिडोर के गेट नंबर तीन ओर गेट नंबर दो के पास हमेशा दो पहिया वाहन खड़े रहते हैं। इस स्थान पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहती है। विंध्यवासिनी मंदिर तक पहुंचने के लिए चार प्रमुख रास्ते हैं। दिल्ली में ब्लास्ट होने के बाद भी पुरानी वीआईपी मार्ग, न्यू वीआईपी मार्ग, सदर बाजार कोतवाली मार्ग व पक्का घाट मार्ग से बाइक सवार मंदिर के गेट तक पहुंच जा रहें हैं। अति संवेदनशील क्षेत्र होने के बाद भी वाहनों का मंदिर के गेट तक पहुंचना सुरक्षा के चिंता का विषय है।
विज्ञापन

कालीखोह, अष्टभुजा और रेलवे स्टेशन के पास खड़ी बाइक का चालान
मंगलवार की दोपहर में पुलिस ने मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण एंट्रेंस प्लाजा, परिक्रमा पथ, पुलिस कंट्रोल रूम सहित रेलवे स्टेशन, रोडवेज, काली खोह मंदिर और अष्टभुजा मंदिर पर विशेष जांच पड़ताल की। मां विंध्यवासिनी मंदिर के पुरानी वीआईपी मार्ग से लेकर मुख्य गेट तथा सड़कों पर खड़े वाहनों की चैकिंग की गई। वहां खड़ी बाइकों का चालान किया गया।
दो दिन तक पुलिस रहती है सजग, फिर हो जाती है ढुलमुल
मां विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस एक-दो दिन सजग रहेगी। उसके बाद फिर से व्यवस्था में ढुलमुल हो जाती है। मंदिर में मारपीट से लेकर चाकूबाजी तक की घटनाएं हो चुकी हैं। बिना आईकार्ड के पंडा के वेश में भी लोग मंदिर तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


केस- वन
- मां विंध्यवासिनी मंदिर के परिक्रमा पथ पर श्री विंध्य विकास परिषद की ओर से लगाए गए दान पेटिका को तोड़ते समय पुलिस ने रविवार की देर रात एक युवक को पकड़ा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

केस-दो
विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद कुछ महीने पहले रात में एक व्यक्ति मंदिर पर लगे पताका पर चढ़ गया था। शोरगुल होने के बाद उतरकर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें