फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शातिर तरीके से छिपाकर ले जा रहे थे 45 लाख का गांजा, STF ने पकड़ा, इस जिले में देनी थी डिलेवरी

Thu, 25 Apr 2024 06:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि वे उड़ीसा प्रान्त के रायगढ़ा से डीसीएम ट्रक में कच्चे नारियल के पीछे छिपाकर गांजा लादकर कानपुर ले जा रहे थे। जहां से मांग के अनुसार, आस-पास के जनपदों में सप्लाई करते हैं। इससे प्राप्त पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते हैं।
विज्ञापन
गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ और अहरौरा पुलिस ने अहरौरा टोल प्लाजा के पास से बीती शाम को डीसीएम में नारियल के पीछे छिपा कर रखे 45 लाख के गांजा को बरामद किया। साथ ही दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


मामले का खुलासा गुरुवार को सीओ मड़िहान अमर बहादुर ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता कर किया। एसटीएफ प्रयागराज के उप निरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह टीम को सूचना मिली कि डीसीएम से गांजा लेकर तस्कर जाने वाले हैं।

एसटीएफ टीम ने अहरौरा पुलिस के साथ टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी की। वाहन चेकिंग कर एसटीएफ ने डीसीएम में सवार दो आरोपी राम सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ व धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम बरी पोस्ट किच्छा थाना फुलवट्टा जनपद उधमपुर उत्तराखंड को पकड़ा।
विज्ञापन


डीसीएम की तलाशी ली तो पता चला कि कच्चे नारियल के पीछे छिपाकर गांजा रखा हुआ है। पुलिस ने 152 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों काोजेल भेज दिया। गाड़ी को सीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें