फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: क्राइम ब्रांच बनकर किया युवक का अपहरण, मांगी रंगदारी; पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी

Thu, 08 Feb 2024 04:52 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में शादी करने के लिए आए राजस्थान के युवक का अपहरण कर बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। वारदात को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। जिनके पास से तमंचा, कारतुस समेत कई सामान बरामद किए गए। 
विज्ञापन
mirzapur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से शादी करने अदलहाट थाना क्षेत्र फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास रह रहे रिश्तेदार के यहां आए युवक का अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने क्राइम ब्रांच बनकर अपहरण करके रंगदारी मांगी थी। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा, कारतुस, मोबाइल सिम कार्ड और बोलेरो वाहन बरामद किया गया। मामले का खुलासा गुरुवार को एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता कर किया।

विज्ञापन

 
शौच के लिए निकले ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 
लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव में शौच के लिए सिवान में निकले युवक की रहस्यमय तरीके से  मौत हो गई। गुरुवार की सुबह गांव के सिवान में मृत अवस्था में पाए जाने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत तुलसी गांव निवासी 35 वर्षीय रमेश ऑटो चलाता था। बुधवार को शाम को घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित पाही पर अपनी ऑटो खड़ी करने के बाद डिब्बा में पानी लेकर शौच करने के लिए सिवान तरफ चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर पाही पर मौजूद मां ने सोचा कि वह घर चला गया होगा। सुबह होने पर पता चला कि वह घर नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन


खोजबीन पर सिवान में रमेश मृत अवस्था में पाया गया। संदिग्ध परिस्थितियों में रमेश की मौत एक अबूझ पहेली बनी हुई है। रमेश को दो बेटा एक बेटी है। गुरुवार की सुबह मौत की खबर मिलने  घर में कोहरा मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें