फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन लोगों हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा संजय का शव, पुराने विवाद में हत्या की आशंका जता रहे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर में संजय की लाठी से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए हैं। पुलिस ने अभी मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाने की बात कही है।
बृहस्पतिवार देर शाम देसी शराब की दुकान के पास बामी गांव निवासी संजय पर लाठी से हमला किया गया था। वह साथी मुकेश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। पीछे से हुए हमले में संजय सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मुकेश मौके से भागकर लहंगपुर चौराहे पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर संजय को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से रेफर किए जाने पर उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर रात शव घर पहुंचा। मुंबई से संजय की पत्नी और बच्चे शनिवार को घर पहुंचे। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। बड़े भाई रामकृपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बामी गांव में मगरदा रोड पर ताश खेलने के दौरान लालमनि के पुत्र और रोहित के बीच विवाद हुआ था। संजय ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के कारण संजय की हत्या की गई। शनिवार दोपहर मिर्जापुर के चौबेघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बड़े भाई बुद्धिराम की तहरीर पर बृहस्पतिवार को ही मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें