फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लकी अली के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम में अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण मामले में जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। जिम में अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण करने के मामले में आठवें आरोपी अशफाक उर्फ लकी अली खान के करीब पुलिस पहुंच गई है। उसे किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। धर्मांतरण मामले में मुख्य सरगना इमरान खान समेत सात आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन




इमरान को पुलिस ने दुबई भागते समय दिल्ली में पकड़ा था। उसके बाद पुलिस उसके भाई अशफाक उर्फ लकी अली खान की गिरफ्तारी में लगी है। लकी अली के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस और एसओजी की पांच टीमें प्रदेश से बाहर तलाश कर रही थीं। बिहार से लेकर नेपाल बॉर्डर तक लकी की तलाश की जा रही। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस लकी अली को पकड़ने के काफी करीब पहुंच गई है। उसे लकी के कई सुराग मिले हैं। उसकी गिरफ्तार जल्द हो सकती है। डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि टीमें लगी है। जल्द लकी को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें