फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रजिस्ट्रार कानूनगो, दो राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने मंगलवार को सदर तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो भूपेंद्र सिंह व दो राजस्व निरीक्षक रामशृंगार और विजय शंकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एसडीएम ने तहसीलदार सदर और तहसीलदार न्यायिक सदर को निर्देश दिया कि किसी भी मुवक्किल को नामांतरण में परेशानी नहीं हो। तहसीलदार सदर विशाल शर्मा को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालयों में लंबित आपदा के प्रकरण, स्वामित्व योजना: अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री, आदेश डाटा, एग्रीस्टैक सर्वे, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना आदि के प्रकरण के तत्काल निस्तारण के लिए निर्देश दिया। चार लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के संबंध में जांच अधिकारी को तत्काल जांच रिपोर्ट देने को कहा। एसडीएम ने कहा कि सभी नायब तहसीलदार 100 बड़े बकायेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पांच लाख के ऊपर के डिफाल्टर पर कार्रवाई के लिए छापा मारने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें