फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के इशारे पर काम कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। अखिल भारतीय किसान महासभा के चुनार तहसील के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को क्षेत्र के नूरनपुर गांव मे सोमारु पटेल के आवास पर संपन्न हुई। सोशल डिस्टेसिंग के तहत हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ने कहा कि योगीराज में किसानों का दमन तेजी से बढ़ रहा है। अदलहाट पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहाकि पुलिस अपराधियों के इशारे पर काम कर रही है। पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय निर्दोष व्यक्तियों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्जकर जेल मे डालने का काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने भक्त प्रकाश श्रीवास्तव एवं उनके परिवार पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने की निंदा करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान महासभा पुलिस दमन के खिलाफ आंदोलन को तेज करेगा। यदि पुलिस प्रशासन मुकदमा वापस नहीं करता तो किसान महासभा के कार्यकर्ता अदलहाट थाने का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि हाजीपुर में भक्त प्रकाश श्रीवास्तव का पुश्तैनी आवास है। विपक्षीगण ने दरवाजे पर बैरिकेडिंग कर आने जाने के रास्ते को रोक दिया था। इसकी सूचना तहसील एवं अदलहाट थाने को दी गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। 8 जून को विपक्षी दरवाजे पर चढ़कर हमला किए। जिसकी लिखितरुप से सूचना अदलहाट थाने को दी गई है। लेेकिन थाने की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई। खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय पार्षद रामकृत वियार ने कहा कि हमारा संगठन किसान महासभा के साथ मिलकर गुंडा एवं जंगल राज के खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष करेगा। बैठक में प्रभु वियार, अमरीश पटेल, ओम प्रकाश भारती, एपवा जिलाध्यक्ष यशोदा पटेल, चंपा देवी , राधिका देवी, सोमारू पटेल, राजकुमार पटेल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें