फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में करेंट आने पर चक्काजाम

Thu, 29 Jan 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी विंध्यपुरी कालोनी के पास एक खंभे में करेंट उतरने से बुधवार की दोपहर दो कुत्तों की मौत हो गई। इससे नाराज मोहल्ले के लोगाें ने पक्का पोखरा पर रमईपट्टी पैड़ापुर मार्ग को जाम कर दिया।   
विज्ञापन


करीब दो घंटे से सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मियाें को बुला कर लाइन कटवाई तब जाकर लोगाें ने जाम समाप्त किया। रमईपट्टी स्थित विंध्यपुरी कालोनी के सामने

 स्थित एक बिजली के खंभे में मंगलवार की रात से करेंट प्रवाहित हो रहा था। इसकी जानकारी होने पर लोगाें ने बिजली विभाग के अधिकारियाें को सूचना दी।

बावजूद इसके कोई कर्मचारी पोल में आ रहे करेंट को दुरुस्त नहीं करने पहुंचा। बुधवार की सुबह खंभे के पास दो कुत्ते पहुंचे और खंभे को छूते ही करेंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले वाले आक्रोशित हो गए और भारतीय मानवाधिकार की महिला जिलाध्यक्ष उमा बरनवाल के नेतृत्व में रमईपट्टी-पैड़ापुर मार्ग को जाम कर दिया।

करीब दो घंटे तक चले जाम की सूचना मिलने पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने लोगाें को समझा बुझा कर शांत कराया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियाें को बुलाकर लाइन दुरुस्त कराया तब  लोग माने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें