फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए लामबंद

Thu, 29 Jan 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिटी ब्लाक के बिहारी फीडर से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताते हुए बिहारी फीडर से तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग किया।


इस अवसर पर कांग्रेस नेता अंजनी नंदन पांडेय ने कहा कि बिहारी फीडर से 30 गांवों में विद्युत आपूर्ति किया जाता है। फीडर से विद्युत आपूर्ति नहीं होने से इन गंावों में अंधेरा फैला हुआ है।
विज्ञापन


 इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही छात्रों को पढ़ने में परेशानी हो रही है। इस दौरान अपने संबोधन में राम श्रृंगार दूबे ने कहा कि विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को तत्काल बहाल किया जाए।
विज्ञापन



 अन्यथा आंदोलन को विवश होंगे। दिलीप पंाडेय, जितेंद्र बहादुर सिंह, सुभाष चंद्र, पप्पू तिवारी, दिलीप तिवारी, वीरेंद्र त्रिपाठी, बसंत लाल आदि ने   विद्युत आपूर्ति बहाल करने की  मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें