फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आएंगे पीएम, जनसभा स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चार मार्च को बरकछा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए एडीजी तकनीकी लखनऊ मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी रेंज रामकृष्ण भारद्वाज ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर सभास्थल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करें। उन्होंने कहा कि तैयारी और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने हेलीपैड स्थल और सभास्थल पर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने पार्किंग स्थल को कार्यक्रम स्थल से दूर बनाए जाने के निर्देश दिए। स्विस काटेज, एंबुलेंस की व्यवस्था, सेक्टर प्लान, सुरक्षा प्वाइंट पर फोर्स की तैनाती और सभा स्थल पर अतिरिक्त गेट का निर्माण, सभास्थल की क्षमता आदि के बारे में जानकारी ली।
अधिकारियों ने सभास्थल, हेलीपैड के चप्पे-चप्पे पर होने वाली सुरक्षा के मद्देनजर हर गतिविधि पर गहनता से जानकारी की। उन्होंने विशेष रूप से सभास्थल पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार का बैग, थैला, बीड़ी, माचिस और अन्य ज्वलनशील पदार्थ, सामग्री न लाने की सख्त हिदायत दी। सभास्थल पर आने वाले सभी लोगों से अपील कि वे खाली हाथ आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें