प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मझवां विधानसभा के चंदईपुर में जनसभा को संबंोधित करेंगे। उनकी त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। पहले स्तर में पीएम एसपीजी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे जबकि दूसरे में पांच एसपी व 10 एएसपी की निगरानी में रहेंगे। वहीं तीसरे चरण की सुरक्षा व्यवस्था में अन्य पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी।
एडीजी सुरक्षा भावेश कुमार ने गुरुवार को जनसभा स्थल पर बताया कि प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर मंच के पीछे बने हैलीपैड पर लैंड करेगा। पीएम के आने से पहले प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाप्टर मंच के सामने के हैलीपैड पर उतरेगा। सभा स्थल के सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी स्तर के अधिकारियों के जिम्मे रहेगी। इसके अलावा निर्धारित किए गए प्वाइंट पर पीएसी कमाडेंट तैनात रहेंगे।
मंच के सामने पीएसी के ही कमाडेंट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एएसपी आशुतोष शुक्ला, बृजेश पांडेय, पीसी पांडेय, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीओ डीपी शुक्ला, अजय सिंह, दीपेंद्र कुमार, आदेश त्यागी समेत 28 सीओ की भी तैनाती रहेगी। इसके अलावा पुलिस पीएसी के जवान मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि यातायात की प्रभारी एसपी इलाहाबाद ट्रैिफक निहारिका रहेंगी।
आईजी जोन वाराणसी एन रविंद्र ने बताया कि हेलीपैड पर लगे पुलिस कर्मी बाहर की तरफ नजर रखेंगे ताकि किसी प्रकार का जानवर या अन्य कोई व्यक्ति वहां तक नहीं पहुंच सके। इस दौरान मंडलायुक्त रंजन कुमार, जिलाधिकारी कंचन वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।