फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर लगाए पौधे

Sun, 23 Apr 2017 12:42 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
      
विज्ञापन

 पृथ्वी दिवस पर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्कूलों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पृथ्वी पर प्रकृति द्वारा दिए गए जीवन के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों को नुकसान नहीं पहुंचाने का शपथ लिया कि ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे, जिससे प्रकृति को नुकसान पहुंचे। उन्होंने संकल्प लिया की प्रकृति के दोहन को रोकते हुए प्रदूषण की वजह से पृथ्वी के लिए सबसे बड़े संकट ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रभाव को कमकरने के लिए पेड़ लगाएंगे एवं हरे पेड़ नहीं काटेंगे।  
    
भटौली रोड विजयपुरा स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने एकजुट होकर पृथ्वी के स्वरूप ग्लोब का मॉडल बनाया। डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ ने कहा की मात्र एक दिन पृथ्वी दिवस के रुप में मना कर हम प्रकृति को बर्बाद होने से नहींरोक सकते हैं, इसके लिए हमें बड़े बदलाव की जरुरत है।  इस अवसर पर प्रधानाचार्य आस्था सर्राफ, अस्मिता श्रीवास्तव, उर्वशी जायसवाल, शिवाली श्रीवास्तव, नेहा राज, अमित यादव, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे। मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल एंड हास्टल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगोली बनाकर पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। प्रबंधक राजेश सिंह ने कहा कि पृथ्वी दिवस को लेकर देश और दुनिया में जागरूकता का भारीअभाव है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी आमघाट में बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से पृथ्वी बचाने का संदेश दिया। इस दौरान श्याम कुमारी, रचना सिंह, रोशनी, ओमरानी, रेखा, सुधा आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अघवार में प्रश्नोत्तरी और चित्रकला का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्यंबदा सिंह, पुनम कुमारी, गौरी, सविता, तरन्नुम आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेवली में राघवेंद्र कुंवर शुक्ल ने पौधरोपण किया। इस दौरान सुधारानी, सुधा कुमारी, विद्या सागर दूबे आदि रहे। नरायनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दयालपुर में प्रधान, शिक्षक व बच्चों ने पौधा लगाया।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें