फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा

Sun, 23 Apr 2017 12:38 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
vindhyachal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
। विंध्याचल, कालीखोह तथा अष्टभुजा के मंदिरों पर अब रेंज स्तर की सुरक्षा रहेगी। तीनों मंदिरों के 19 प्वाइंट पर उपनिरीक्षक समेत कुल 111 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को अध्याधुनिक असलहों से लैस किया जाएगा। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाने से तीनों मंदिरों की सुरक्षा दस गुना बढ़ गई है। इसके अलावा पूरे परिसर को सीसी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।       
बता दें कि विन्ध्याचल मंदिर परिसर में सामान्य दिनों के लिए कोई स्थाई पुलिस प्रबंध ना होने के कारण शिकायतें प्राप्त होती रहती थी। भीड़ का फायदा उठाकर अराजक तत्वों द्वारा भी कोई बड़ी घटना किए जाने की आशंका भी बनी रहती थी। जिसके मद्देनजर  तीनों जनपदों (भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर) से रेंज स्तर पर अतिरिक्त पुलिस बल व्यवस्थापित कर सामान्य दिनों में भी सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।  पुलिस अधीक्षक और विंध्य विकास परिषद/पंडा समाज के सहयोग एवं पुलिस द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध का खाका तैयार किया गया है।  चिन्हित 21 स्थानों पर निम्न प्रकार से इसी तरह के सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं। आयुक्त रंजन कुमार  एएवं डीआईजी रतन कुमार की संस्तुति रेंज के तीनों जनपदों से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं । लगाया गए पुलिस बल इसी हफ्ते में पूर्ण ब्रीफिंग के उपरांत अगले हफ्ते से सक्रिय ड्यूटियों का निष्पादन कराया जाएगा। मंदिरों की सुरक्षा कड़ी करने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा भी रहेगी।टूरिस्ट मोबाइल के बाद यह प्रबंध भी जनपद के लिए ऐतिहासिक होगा ।    
विज्ञापन
विज्ञापन

      
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया, विंध्याचल मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए विंध्याचल, अष्टभुजा व काली खोह मंदिर पर अब रेंज स्तर की हमेशा सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। तीनों मंदिरों के 19 प्वाइंट पर तीन पालियों में सुरक्षा कर्मियों की डूयटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें