लालगंज। क्षेत्र के कुशियरा पौधशाला में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में डीएफओ राकेश चौधरी ने कहा कि महिलाएं पौधे लगाएं और उसकी सिंचाई गुड़ाई व निराई करें। इससे पौधे निरंतर विकसित होंगे। इस अवसर पर डीएफओ ने 51 पौधे लगाकर वन महोत्सव की सांकेतिक शुरूआत की।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में डीएफओ ने कहा कि इस बार जिले में 35लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सहजन का पौधा लगाने को कहा, बताया कि इससे बहुत लाभ होगा। एनीमिया रोग दूर होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ की कमी से आक्सीजन का संकट बढ़ेगा। अध्यक्षता करते प्रमुख नरेंद्र गिरि ने कहा कि वन का महत्व है। वन विभाग नि:शुल्क पौधा दे रहा है। कहा कि पौधों से ही बरसात सभव है। बदलाव के चलते आक्सीजन की जरूरत पौधे ही पूरा करेंगे। पौधों की कमी से बरसात में कमी आ रही है। संचालन वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर वीरेंद्र यादव, पिंटूलाल यादव, रामप्रसाद मौर्य, दशमीराम यादव, महेंद्र कुशवाहा, रामप्रताप मिश्रा, अव्दुल अहद, श्यामनरायन सिंह, हरीलाल, अनंते, राजेश, महेश, छोटेलाल, रमाशंकर चौबे, अश्वनी त्रिपाठी, बलराम यादव, बच्चन, इजहार अहमद आदि मौजूद रहे।
पचोखरा स्थित शान्ति निकेतन इंटर कॉलेज परिसर में ग्रीन गुरु अनिल कुमार सिंह ने महोगनी, गुग्गुल व बारह मासी सहजन के पौध का रोपण किया। पौध रोपण के समय विद्यालय के शिक्षक गुप्तेश सिंह, अशोक कुमार, उमेश सिंह, कड़ेकान्त दुबे, अशोक कुमार सिंह, राम नयन सिंह, मनीष सिंह थे। ग्रीन गुरु ने बताया कि एक जुलाई 2015 से प्रतिदिन लगातार पौध रोपण का जो सिलसिला प्रारंभ किया गया था। उसका सोमवार को चार वर्ष पूरा हो गया।
बसहीं स्थित एक स्कूल में सोमवार को रोटरी क्लब की ओर से पौधरोपण किया गया। स्कूल परिसर में रोटरी सदस्यों ने दर्जनों पौधे लगाए। इनमें अमरूद, अशोक, नीम व मीठी नीम आदि के पौधे शामिल थे। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष विवेक बरनवाल, संजय सिंह गहरवार, मयंक गुप्ता, अमित सिंह, गौरव खेमका, सुशील झुनझुनवाला आदि थे।