शेरवां। विंध्य पर्वत की पहाड़ी शेरवां के पठारी क्षेत्र में बना ओवरहेड टैंक शो पीस साबित हो रहा है। जाफरखानी, लठिया सहिजनी, तेंदुआ, शेरवां आदि गांवों के घरों में कनेक्शन तो दे दिए गए लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही। इससे ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कत हो रही है।
पानी की आपूर्ति के लिए ग्रामीण अधिकारियों और प्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन उन्हें स्वच्छ पानी नसीब नहीं हो रहा है। पुनीत कुमार चतुर्वेदी, जय प्रकाश मिश्र, आशुतोष दूबे, अभिषेक दूबे, रामदुलारे सोनकर, संजय कुमार मौर्या आदि ग्रामीणों का कहना है कि न तो पेयजल आपूर्ति शुरू की गई और न गंदा पानी निकालने के लिए कोई ठोस उपाय किए गए। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।