फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घोड़े शहीद के मजार पर जायरीनों ने की चादरपोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श नगर पंचायत में तेगबहादुर वार्ड स्थित हजरत रज्जब अली उर्फ घोड़े शहीद के मजार पर हुसैनी उर्स कमेटी की तरफ से सालाना उर्स हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार की शाम जायरीनों ने चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

इस दौरान मजार को रंग बिरंगे झालर और बत्तियों से सजाया गया था। मेले में लगे झूले का भी पुरुष, महिला और बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश उर्फ लाखन सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निजाम राईन व संचालन जावेद आलम व अरशद जमाल ने किया। कव्वाली महफिल में बरेली से आए मशहूर कव्वाल अरशद कामिल व एटा से आए फैजान अजमेरी ने सूफियाना कलाम पेश कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें