संरक्षित पशुओं से भरी पिकअप पलटने से मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग बाधित हो गया। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजगढ़ थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव के पास रविवार की रात लगभग 7:45 बजे वध के लिए जा रही भैस लदी पिकअप पलट गई। वाहन पलटने पर पशु तस्कर मौके से फरार हो गए।सड़क में पिकअप पलटने से दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी।सूचना पर पहुची पुलिस जाम खुलवाई तथा भैसों को थाने ले गयी।
विज्ञापन
क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्कर रविवार को एक पिकअप में चार भैस लादकर वध के लिए करमा की तरफ से राजगढ़ की तरफ जा रहे थे।जैसे ही बिशनपुरा गांव के पास पहुंचे तभी भैंस से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बीचो-बीच पलट गई। जिससे पिकअप में लदी भैंस चोटिल हो गई।
पिकअप में सवार दो पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सड़क के बीचो-बीच पिकअप पलटने से मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग बाधित हो गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस सड़क के बीच से पिकअप को हटवा कर जाम खुलवाया तथा वध के लिए जा रही भैंसों को राजगढ़ थाने ले गए।