देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट कर खाई में चली गई। हादसे में पिकअप सवार 16 मजदूर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां से गंभीर रुप से घायल चार को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। सोनभद्र के मजदूर पिकअप से मजदूरी करने के लिए देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा आए थे।
शाम को मजदूरी करने के बाद सभी पिकअप से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप खाई में चली गई।
घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार किया गया। गंभीर रुप से घायल गुड़िया, कलावती, सुकुवारी जंतीरा को रेफर किया गया। सीओ सदर अमर बहादुर ने बतया कि सोनभद्र से मजदूरी करने आए मजदूर पिकअप से सोनभद्र जा रहे थे। बलहरा मोड़ पर पिकअप पलटने से मजदूर घायल हो गए।
ये हुए घायल
हादसे में घायल मजदूर अमृता (14) निवासी भरुहा घोरावल, श्याम प्यारी (42) निवासी मसी पठान, सीता (28) निवासी भरुहा, इंदू (17) निवासी भरुहा, जंतीरा (38) निवासी मसी पठान, चंदन (16) निवासी भरुहा, अतवारी (15) निवासी भरुहा, कुआरी (50) निवासी मसी पठान, पार्वती (40) निवासी मसी पठान, गुड़िया (18) निवासी मसी पठान, आरती (17) निवासी भरुहा, बासमती (28) निवासी मसी पठान, गुड़िया (18) निवासी मसी पठान, कलावती (35) निवासी मसी पठान, प्रिया (15) निवासी मसी पठान, सुकुवारी (44) घायल हो गए।