फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के खोमर मैना निवासी एक युवक सोमवार शाम बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से वह गंभीर रूप झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे सीएचसी लालगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी अजीत कुमार (27) पुत्र आद्या कोल के घर की बिजली में फाल्ट आ गया। वह सोमवार शाम बिजली के खंभे पर चढ़कर गड़बड़ी दूर करने का प्रयास कर रहा था। फाल्ट दूर करने के दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें