फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

Sat, 22 Aug 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नगर के रामबाग स्थित जिला महिला चिकित्सालय के समीप प्रदर्शन कर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा महिलाओं पर दिए गए टिप्पणी का विरोध किया गया।
विज्ञापन


गुस्साई महिलाओं ने पुतला दहन करने के बाद उनके प्रति अपनी तीखी प्रतिक्रिया   व्यक्त की।

इस अवसर पर महिलाओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि महिला मोर्चा इसका विरोध करती है।

 महिला नेत्रियों ने कहा   जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता है, उसको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

 कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुषमा पांडेय सहित भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला     श्रीवास्तव, मालती त्रिपाठी, प्रेमशिला सिंह, शशिकला पाठक, अनिता तिवारी, नीरू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्री उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें