फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल मंदिर की व्यवस्था के लिए शीघ्र बनाएं ट्रस्ट

Tue, 06 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्यवासिनी मंदिर के अधिग्रहण कराने की मांग के समर्थन में भारतीय छात्र संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि देश हित में विंध्यवासिनी मंदिर को ट्रस्ट घोषित करने और तत्काल मंदिर का अधिग्रहण करने की जरूरत है। मंदिर को तत्काल अधिग्रहण करने की  मांग करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने के लिए देश विदेश से लाखाें श्रद्धालु वर्षभर आते रहते है लेकिन मंदिर के कुछ लोगाें द्वारा दशनार्थियाें से लाभ लेने के लिए उनके साथ मारपीट की जाती है। इससे विंध्याचल मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर को ट्रस्ट घोषित कर सरकारी नियंत्रिण में रखने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष राजमणि दूबे ने मुख्यमंत्री द्वारा मंदिर अधिग्रहण करने के लिए उठाए गए कदम की सराहना की। कहा सरकार को देश की करोड़ाें जनता की भावनाओें को देखते हुए मंदिर का अधिग्रहण कर देना चाहिए।

इस दौरान विनीत दूबे, ज्योति लाल प्रजापति, विनोद कुमार, ऋषि कुमार, महेंद्र सोनकर, मतीन अहमद,  रत्नेश विश्वकर्मा, संगीता विश्वकर्मा, सोनी विश्वकर्मा, सोनी शर्मा, समेरा बिंद, अंजनी बिंद, मल्लो देवी, पूजा देवी, पन्ने देवी, पत्ती देवी, सुश्रज्ञ देवी, जगपत्ती, लालमनी, उषा देवी, फहीम, लालचंद्र, गंगेश्वर, लल्लूराम, मनोज, छोटेलाल, राजेश, हैदर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें