फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दूकानों पर छापा

Mon, 05 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम मडि़हान राजकुमार को कई दिनाें से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में खोले गए खाद के दूकानों से  किसानाें को अधिक दाम पर खाद बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी मडि़हान ने नायब तहसीलदार को खाद की दूकानाें पर औचक छापेमारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार मनोज पाठक सोमवार की दोपहर क्षेत्र के कलवारी स्थित बबलू खाद भंडार की दूकान पर छापेमारी करने पहुंचे।

वहां मौजूद दूकानदार सतीश कुमार किसानंाें अधिक दाम पर खाद बेच रहा था। लेकिन नायब तहसीलदार की गाड़ी रुकते ही दूकानदार भाग निकला। किसानाें ने आरोप लगाया कि उनको 500 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खाद बेचा जा रहा है। बुलवाने के बावजूद दूकानदार नहीं आया तो उसकी दूकान सीज कर दी गई।
विज्ञापन


इसी तरह क्षेत्र के लोरिका गांव में स्थित एक अन्य दूकान को भी सीज कर दिया गया। इसके अलावा चार दूकानाें पर गए तो न खाद मिला न ही ग्राहक। इसको देखते हुए वह वापस लौट गए।

एसडीएम ने किसानों को वितरित कराया यूरिया
लालगंज। यूरिया के अभाव में निजी दुकानदारों द्वारा किसानों को अधिक दाम पर यूरिया बेचने की शिकायत मिल रही है। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम लालगंज गुलाबचंद्र राम ने शनिवार को क्षेत्र की कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने दूकानों पर किसानों को यूरिया का वितरण कराया। उन्होंने दूकानदारों को निर्देश दिया कि दूकान पर रेट बोर्ड अवश्य लगाएं।


बरसात के बाद रबी की प्रमुख फसल गेहूं में छिड़काव के लिए यूरिया की मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसके मद्देनजर दूकानदारों द्वारा किसानों को ऊंचे दामों पर यूरिया बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम लालगंज डीसीराम ने लालगंज क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साधन सहकारी समितियों से किसानों को यूरिया का वितरण कराया।
विज्ञापन


साथ ही किसानों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस व्यवस्था भी कराया। उन्होंने साधन सहकारी समिति लालगंज, खोमर मैना, चरकी, दुबार, रतेह आदि से यूरिया वितरण कराया गया। रतेह साधन सहकारी समिति पर एक ट्रक यूरिया भेज कर वितरित कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें