फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जाम से परेशान रहे लोग, दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय मार्ग पर बुधवार को जाम से लोग परेशान रहे। नो-इंट्री होने के बावजूद चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। मरीजों को लेकर दो एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। लोग घंटों जाम से कराहते रहे लेकिन इस दौरान एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल जाने के लिए दो मार्ग हैं। एक मार्ग सीधे मंडलीय अस्पताल मार्ग से जुड़ जाता है। दूसरा मार्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होते हुए मंडलीय अस्पताल पहुंचता है। दोनों ही मार्गों पर सड़क के दोनों तरफ मनमानी तरीके से लोग चार पहिया व बाइक खड़ी करके कचहरी चले गए। इससे सड़क संकरी होती गई और जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। कुछ ही देर में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों फंसे रहे। इस दौरान दो एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि जाम से बचने के लिए टीबी अस्पताल तिराहा पर नो इंट्री की व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें