मिर्जापुर। लॉकडाउन में गुरुवार को गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्गों में भोजन, राशन के साथ ही मास्क बांटकर राहत पहुंचाई गई। पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक व मोबाइल किचन के माध्यम से जगह-जगह गरीबों में भोजन के साथ ही लंच पैकेट व रोजमर्रा की सामग्री बांटी गई।
बथुआ मोहल्ले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री पश्चिम नितिन विश्वकर्मा ने गरीबों में खाद्यान्न का वितरण किया। इसी प्रकार त्रिमोहानी पर भोजन की तलाश में घूम रहे एक युवक को पक्के घाट निवासी रिश्ता उपाध्याय ने भाजपा नेता श्याम सुंदर केशरी, मनीष गुप्ता व हेमंत श्रीवास्तव के सहयोग से भोजन सामग्री उपलब्ध कराया। वेलमैन फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर के घुरहूपट्टी, जोगियाबारी, रानीबाग में भ्रमण कर खाद्य सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर मो. हबीब, अमन, नजीर हुसैन अबू शहमा, मो. तैयब हुसैन आदि रहे। अखिल भारतीय बिंद महासभा के प्रदेश महामंत्री डा.सीएल बिंद की ओर से सिटी विकास खंड के गुरूसंडी स्थित मुसहर बस्ती पहुंचकर गरीब परिवारों को लंच पैकेट बांटकर राहत पहुंचाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राममूर्ति बिंद, रामनारायण बिंद, जेपी बिंद, रामबृक्ष बिंद, लालबहादुर बिंद, बुधराम सोनकर व महेश बिंद आदि उपस्थित रहे। इसी तरह लाईफ लाइन होमियो क्लिनिक एण्ड रिसर्च सेंटर व सचिव ब्राह्मण एकता सामाजिक संस्था सचिव डा. अविनाश पांडेय ने मुसहर बस्ती पहुंचकर गरीबों मेें राहत सामग्री बांटी। जिगना, पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक की ओर से जिगना थानाप्रभारी निरीक्षक छोटक यादव, उप निरीक्षक हरिकेश सिंह, उमाशंकर यादव, श्यामशेर यादव, भोलानाथ सहित टीम चकिया, बजटा, भांवा व बिहसडा अन्य स्थानों पर गरीबों मे आटा, चावल के साथ फल आदि बांटे। अन्नपूर्णा बैंक मे इंद्र कुमार सिंह, पंकज सिंह, दिनेश सेठ, मुरलीधर दुबे, डी के सिंह, करमेश तिवारी, विजय पांडेय की ओर से योगदान दिया गया। ब्लॉक कम्युनिटी किचन सेंटर के माध्यम से एडीओ राजाराम उपाध्याय व ऋषभ तिवारी की ओर से विजयपुर, दीनूपुर व शिवपुर में गरीबों को राहत पहुंचाई। जोपा प्रधान पति गोवर्धन सिंह व जय गुरुदेव संगत जोपा मनोज उपाध्याय, डा. राम सेवक, आलोक, संतोष गुप्ता व बंशराज आदि ने जोपा, भैदपुर, नदिनी, निफरा, कुरौठी पांडेय, नीबी गहरवार स्थित मुसहर बस्ती में गरीबों को राहत पहुंचाया। लालगंज, समाचार पत्र विक्रेताओं को डीसी मनरेगा मो.नफीस की ओर से सम्मानित किया गया। इंद्रमणि पांडेय व समाचार विक्रेताओं में भरतलाल मिश्र, राजकुमार दुबे, राकेश मौर्य, तौलने प्रसाद प्रजापति, रामप्रसाद, मुबारक खां को सम्मानित किया गया। इस अवसर ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार, विशेष सिंह, प्रभा शंकर, नौशाद बाबू, मुश्ताक अहमद उपस्थित रहे। चील्ह, बेसिक शिक्षा परिवार कोन की ओर से जगदीशपुर, मवैया, धौरहरा, महंगीपुर, चेतगंज व नेवढ़िया में वनवासी परिवारों में खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभाशंकर पांडेय ने राशन बांटा। इस दौरान, अमरेश चंद्र शुक्ल, मनबोध सिंह, प्रदीपकुमार सिंह, धर्म पाल सिंह, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। सीखड़, वाराणसी जिले की सीमा से सटे हुए गांवो में मुकेश पांडेय व सौरभ की ओर से गरीबो में लंच पैकेट बांटे गए। कलवारी, सरदार पटेल सेवा समिति की ओर से दयाराम सिंह व सूर्य मंगल सिंह की तरफ से ग्रामीणों को मार्क्स व डिटॉल साबुन बांटा गया। इसी तरह रैकरी में ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंह, शशि कला की ओर से गरीबों को राहत पहुंचाए गए। कछवां, जिला पंचायत ओर से अनुराग सिंह, महेंदर कुमार ने लोगों को लंच बांटे गए। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा समेत कृष्णा सिंह, संतोष सिंह मौजूद रहे। अदलहाट, न्यू इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट अदलहाट संस्था संस्थापक अर्जुन यादव क्वार्डिनेटर अनिल जायसवाल व दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे अनवरत क्षेत्र मे गरीबो को राहत पहुंचाया जा रहा है।
नगर विधायक ने बांटा राहत सामग्री
मिर्जापुर। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने गुरुवार को नगर विधान सभा क्षेत्र के गैपुरा मंडल के विभिन्न गांवों में गरीबो को सोशल डिस्टेसिंग के तहत राशन के साथ ही मास्क बांटे। नगर विधायक ने सभी से लॉकडाउन के पालन करने की अपील किया। इस दौरान हर्षित खत्री, आशीष मिश्रा, अमित पांडेय, धनेश्वर पांडेय, रामू आदि उपस्थित रहे।
गांव-गांव में पिता-पुत्र बांट रहे भोजन
मिर्जापुर। कोरोना से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन में कोई भूखा न सोए इसके लिए कई संस्थाएं व लोग दिन रात जनसेवा में लगे हुए हैं। इसी प्रकार विंध्याचल के इंजीनियर कुलपाल सिंह जायसवाल व पुत्र आशीष सिंह जायसवाल पिछले कई दिनों से गांव-गांव में भोजन बांट रहे हैं। उन्होंने गोसाईं पुरवा, नई बस्ती, कचरिया, शिवपुर गांव में भोजन का वितरण किया।
जमालपुर क्षेत्र में लाक डाउन के दौरान पोषाहार वितरण करते बाल विकास परियोजना अधिकारी रविन्द्र कु- फोटो : MIRZAPUR