शहरनामा की फोटो, जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित एमएलसी आशुतोष सिन्हा
- फोटो : samvad
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं, शिक्षक व वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि राजनीति ऐसी मास्टर की है जिससे सारे ताले खुलते हैं। प्रत्येक कायस्थ परिवार के कम से कम एक सदस्य को जरूर राजनीति में शामिल करें।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज को सक्रिय होने को कहा। पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. डीएल श्रीवास्तव और डा. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन मजबूत हो तो कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है।
यूसी श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कायस्थ एकजुटता का परिचय देकर मतदान मेंं सहभागिता करें। अध्यक्षता रत्नेश श्रीवास्तव व संचालन सुजीत श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सतीश सिन्हा, महिला अध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान महेश कुलश्रेष्ठ, राजनारायण श्रीवास्तव, केबी लाल, डॉ. एसएस श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव आदि थे। संवाद