फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में कई घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। चेतगंज चौकी अंतर्गत तिलठी गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह जमकर लाठी और पत्थर चले। इस दौरान कई लोगों को चोट आई। एक की हालत गंभीर होने पर उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पथराव में दो सिपाहियों को भी हल्की चोट आई। पुलिस को तमाशबीन को भगाने के लिए लाठी भी भांजनी पड़ी। वहीं दो लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी दशरथ अजिर बिहारी और संतोष के बीच जमीन संबंधित विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया। महिलाएं भी पथराव करने लगीं। किसी ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दे दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम भी पथराव की जद में आ गई। एक सिपाही और ड्राइवर घायल हो गए। अपनी जान बचा कर के पीआरवी टीम चेतगंज चौकी पहुंची। वहां से चेतगंज चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब तक घटनास्थल पर तमाशबीनों की भारी भीड़ लग गई थी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने लाठी भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। मारपीट में शिवम और ममता सहित अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। वहीं आशुतोष पुत्र महानरायन को ज्यादा चोट आने पर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में महानरायन और नीरज को हिरासत में ले लिया। बाद में इनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें