फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 06 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जन-समस्याओं को लेकर जनहित मोर्चा की ओर से बुधवार को घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने पालिकाध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंप कर समस्याओं से अवगत कराया। सभा के दौरान पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन



जनहित मोर्चा के धरना-प्रदर्शन के दौरान सौंपे गए पत्रक के माध्यम से कहा गया कि पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते नगर में छुट्टा पशु मनमाने तरीके से विचरण कर रहे हैं, जिससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।


 मांग किया गया कि शहर में नगर पालिका परिषद की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया जाए तथा विंध्याचल सहित नगर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहा गया कि गलियों में टूटी-फू टी सड़कें बनवाने, खड़ंजा एवं नाली निर्माण सहित नाले व नालियों की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन


 कहा गया कि बने हुए सीवर, सड़क, खड़ंजे की लागत शिलापट्ट पर लिखा जाए, जिससे आम जनता को समझ में आए कि निर्माण में कितना लागत लगा है। आरोप लगाया गया कि नगर में बनने वाली सीसी व तारकोल की सड़कों का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं है, जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


 मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पालिका परिषद के खिलाफ मंडलायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बहादुर व संचालन गोविंद खत्री ने की।


 इस दौरान शमसुद्दीन मंसूरी, सियाराम मौर्य, डा. दिनेश चौधरी, भोलानाथ साहू, राम सिंह, झब्बू लाल मौर्य, भोजराज, लल्लूराम, रामबाबू, कदन लाल चक्रवाल, सग्गीराम, लालमणि मौर्य, राजू मौर्य आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें