फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत अध्यक्ष का मतदान आज

Wed, 06 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट में तैयारी हो गई। पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक चलने वाले इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


पूरा कलेक्ट्रेट परिसर तो छावनी में तब्दील रहेगा ही आसपास के इलाके में भी पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं कर सके। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में होगा।

 चुनाव मैदान में सपा से पारो यादव, बसपा की प्रमिला सिंह के बीच आमने सामने टक्कर हो रही है जबकि बसपा समर्थित एक निर्दल प्रत्याशी नीलम सिंह भी चुनावी मैदान में हैं। पूर्वाहन 11 से तीन बजे तक चलने वाले इस मतदान के दौरान 44 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन



 इसी दिन शाम तक मतगणना कर परिणाम को घोषित कर दिया गया। चुनाव को लेकर एक दिन पूर्व पूरे जिले मेें प्रतिष्ठा परक पद के लिए चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।


कोई इसे सत्ताबल का तो कोई इसे धन बल का चुनाव बता रहा था। चट्टी चौराहों पर हो रही चुनावी चर्चा में लोगों का कहना था कि इसी चुनाव पर आगामी विधान सभा चुनाव की बिशात भी बिछेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें