अहरौरा। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए जिले के मुस्लिम समुदाय ने गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल पेश की। समर्पण धन राशि के धन संग्रह में जुटे आरएसएस के प्रचारक संतोष ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हम सब को एक अच्छा और सुनहरा अवसर मिला है।
शनिवार की शाम नगर क्षेत्र के दुर्गाजी मंदिर पर स्थित अधिवक्ता तथा पत्थर व्यवसायी नागेश सिंह के प्रतिष्ठान पर भारी संख्या में समर्पण धनराशि सौंपने के लिए लोग जुटे। जिसमें हिंदू ही नहीं मुस्लिम समुदाय को लोग भी थे। लगभग साढ़े चार लाख रुपये की समर्पण धनराशि सौंपी गई। आरएसएस के विभाग प्रचारक संतोष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पुण्य कार्य में हिंदू ही नहीं मुस्लिम समाज के भी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे। इसमें कोई संदेह नहीं है। पत्थर व्यवसायी तथा अधिवक्ता नागेश सिंह ने कहा कि श्रीराम का मंदिर निर्माण किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में मौजूद वनस्थली महाविद्यालय के प्रबंधक संजय भाई पटेल ने कहा कि श्रीराम के काज में समर्पण राशि जुटाने के दौरान लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला है। सर्वधर्म समभाव की भावना से लोगों का सहयोग मिलता जा रहा है। समर्पण राशि भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से मुन्ना सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, विनय सिंह, संजय सिंह, मिंटू सिंह, नागमणि सिंह, हर्ष अग्रवाल, विजय सिंह, बल्लू यादव, अनिल कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, आनंद मिश्रा, वीरेंद्र खंडेलवाल, अजय कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, डॉ. रऊफ खां, शिव प्रकाश सिंह, दशरथ, जगदीश, सोभनाथ, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र कुमार , चंदन पांडेय, कुशल जायसवाल, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य कई समर्पण राशि सौंपने वाले लोग उपस्थित रहे।