- गैस एजेंसी संचालक और उपभोक्ताओं के बीच रोज हो रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़िहान। मड़िहान के इंडेन गैस एजेंसी पर ई-केवाईसी न होने से 4100 लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसी पर सेल्समैन और उपभोक्ताओं के बीच रोज हो विवाद हो रहा है।
गैस एजेंसी के संचालक आदेश त्रिपाठी ने बताया कि मड़िहान एजेंसी पर 17500 कनेक्शन हैं। इसमें उज्ज्वला योजना के 11200 और 6300 सामान्य कनेक्शन हैं, जबकि 35 कॉमर्शियल हैं। अब तक 13400 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करा लिया है, 4100 उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं हुआ है। बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे ई- केवाईसी करा लें। सरकार के निर्देश के अनुसार बिना ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक सत्यापन के सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होगी। संचालक ने सभी शेष 4100 कनेक्शन धारकों से कहा है कि वे जल्द से जल्द एजेंसी पर पहुंचकर ई-केवाईसी करा लें।