- लोहंदी के पास किया जाना है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में 3.42 करोड़ रुपये से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का बचपन डे केयर सेंटर के भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से प्रशासकीय और दो करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति हो चुकी है। इस संबंध में संयुक्त सचिव राकेश कुमार यादव ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक को पत्र जारी कर सूचित किया है। वर्ष 2026- 27 के तहत भवन के लिए 3. 45 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। उसको पुनरीक्षित करते हुए 328. 42 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। उसमें से पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी गई है।
विंध्याचल में किराए के भवन में चल रहा है सेंटर
जिले में एक बचपन डे केयर सेंटर किराए के भवन में विंध्याचल में चल रहा है। यहां पर 60 बच्चे पंजीकृत हैं। अपना भवन हो जाने के बाद इनकी संख्या बढ़ सकती है। जिले में कुल 14532 दिव्यांग पंजीकृत हैं जिन्हें दिव्यांगजन पेंशन मिलता है।
वर्जन
प्रस्ताव किया गया था लेकिन अभी तक उसकी स्वीकृति के बारे में जानकारी नहीं हुई है।
- दिव्या शुक्ला, प्रभारी जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी