फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को मिले पेंशनः कृष्णा पटेल

Sat, 05 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
अपना दल के 22वें स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में लोगों का अभिवादन करतीं राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल।
विज्ञापन
 आजादी के बाद जनता के हित के लिए सरकारों ने कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की। जिससे आज स्वास्थ्य, शिक्षा, न्याय, आवास, खाद-बीज, बिजली और पानी जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं से वंचित है। मतदाताओं को अब अपने वोट की ताकत का एहसास कराना होगा। अपना दल मतदाताओं को मतदाता पेंशन देने की मांग कर रहा है। ये बातें अपना दल की नेता कृष्णा पटेल ने सिटी क्लब में 22 वें स्थापना दिवस पर आयोजित मतदाता पेंशन व्यवस्था महारैली में कहीं। महारैली के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के 69 वर्ष बीतने के बाद भी महापुरुषों का सपना साकार नहीं हो सका है। आजादी के बाद न्याय मिलने का सपना, महापुरुषों का सपना ही बन कर रह गया। आज भी दलितों और गरीबों का शोषण हो रहा है। डा. सोनेलाल पटेल ने भारत में अपने घोषणा पत्र में मतदाता पेंशन लागू किये जाने की पहल की। जिससे भ्रष्टाचार मुक्त भारत और समाज का निर्माण हो सके। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि देश में मतदाता पेंशन को लागू किया जाना देशवासियों के हित में है।

उन्होंने कहा कि सकल घरेलू आय का 50 प्रतिशत विकास और 50 प्रतिशत मतदाता पेंशन के नाम पर खाते में दिया जाए। केंद्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से निकल कर देश की राजनीति के स्तंभ बने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को दलों द्वारा आदर्श बनाने की होड़ लगी है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. कैलाशनाथ सिंह ने लचर कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन


रैली को राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद्र मौर्य, जगदीश सिंह सेठ, छोटेलाल मौर्य, प्रो. गंगाराम यादव, आरबी सिंह पटेल, राजवन सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान बुद्धसेन पटेल, डा. उत्तम प्रकाश सिंह, श्रीधर चंद्रकार, रामजीत सिंह, आनंद सिंह, हीराराम पटेल, शिवशंकर पटेल, बाकेलाल पटेल, डा. पंकज सिंह पटेल, आशीष पटेल, मिथिलेश पटेल, श्याम बहादुर पटेल, रमाशंकर पटेल, सुनील पटेल, दिनेश पटेल, संजय पटेल, राजाभइया, जिला प्रवक्ता हामिद अली अंसारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें