फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ललितेश समेत 43 के खिलाफ मुकदमा

Sat, 05 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धारा 144 का उल्लंघन करने, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की गाड़ी जबरन रोक कर तोड़फोड़ का प्रयास तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में कांग्रेस के मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी समेत 13 नामजद और 30 अज्ञात पर शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

 गुरुवार देर रात उपनिरीक्षक राजेश चौबे ने धारा 144 का उल्लंघन करने, केंद्रीय राज्यमंत्री की गाड़ी जबरन रोक कर उसे क्षति पहुंचाने का प्रयास करने तथा राज्यमंत्री के साथ अभद्र व्यवहार करने और अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

इस पर शहर कोतवाली पुलिस ने मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे, कांग्रेस नेता सतीश मिश्रा, नगर अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, कार्यकर्ता लाला मिश्रा, राजधर दूबे, दयाशंकर, मुसीर आलम, कृष्णा गुप्ता, अंजनी नंदन पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, राजन पाठक, इमरान खान तथा 30 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेेस के मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करने गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की गाड़ी रोककर कांग्रेसजनों ने परिसर से बाहर कर दिया था। इसको लेकर भाजपा, अपना दल व कांग्रेस के समर्थकों में धक्का-मुक्की भी हुई थी। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस से भी कांग्रेसजनों का विवाद हुआ था। 

सैनिक की आत्महत्या से खुलासा हो गया हैं कि वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं हुआ है। इससे केंद्र सरकार डरी हुई है। दिल्ली में राहुल गांधी और मिर्जापुर में मुझ पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि हम लोग इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन न कर सकें।
- ललितेशपति त्रिपाठी, विधायक मड़िहान।
जिले में धारा 144 लागू है। इसका उल्लंघन करने और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। इसमें 13 नामजद और 30 अज्ञात शामिल हैं। 
विज्ञापन

- बृजेश त्रिपाठी, सीओ नगर, मिर्जापुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें