फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार बनने पर ही पीडीए को मिलेगा न्याय : पूर्व मंत्री

विज्ञापन
मझंवा क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा और जिला अध्यक्षक का स्वागत करते पार्टी क
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां और चुनार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए जनचौपाल में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि सपा सरकार बनने पर ही पीडीए वर्ग को न्याय मिलेगा और प्रदेश के सभी वर्गों का विकास होगा।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर पिछड़े, दलित और गरीब वर्ग के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लोगों से एकजुट होकर सपा को मजबूत करने की अपील की।
पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। किसान, नौजवान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाएं परेशान हैं। पीडीए का दर्द केवल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समझते हैं। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पिछड़े वर्ग के आरक्षण के साथ अन्याय हो रहा है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सपा को मजबूत करना जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी प्रसाद चौधरी ने की। संचालन मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव और चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, डॉ. सुनील पटेल, दिलीप गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें