फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीठ पर बस्ता, हाथ में चप्पल-जूते लेकर कीचड़ से होकर स्कूल जाते रहे विद्यार्थी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
क्षेत्र के पथरौर गांव की चक बस्ती में रास्ते की सुविधा नहीं होने से बच्चों को बारिश के दौरान पी
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान के पथरौर गांव की चक बस्ती में रास्ते की सुविधा नहीं होने से बच्चों को बारिश के दौरान पीठ पर बैग और चप्पल-जूते हाथ में लेकर कीचड़ और जलभराव से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। शनिवार को बच्चों के इस तरह स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

करीब 20 विद्यार्थी चप्पल-जूते हाथ में लेकर कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन दशक से बरसात में बस्ती के लोगों और स्कूली बच्चों को इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है।
ग्रामीणों में रामधरन, विनोद शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, राजू और लालजी ने बताया कि बस्ती तक चकरोड तो है, लेकिन काश्तकार की जमीन होने से मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भूमि काश्तकार की होने के कारण सड़क बनाने में दिक्कत आ रही है। किसानों से बातचीत कर समस्या का कोई न कोई विकल्प निकाला जाएगा।
सिद्धार्थ मिश्रा, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें