फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक न्याय के लिए पीडीए सरकार जरूरी : बाबू सिंह

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और छोटेलाल खरवार । स्रोत
विज्ञापन
मिर्जापुर। कुशवाहा मौर्य समाज का जन संवाद सम्मेलन बुधवार को भरुहना स्थित एक लॉन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जौनपुर के सांसद लोकसभा में उपनेता बाबू सिंह कुशवाहा ने शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बहुत पुरानी है। भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी है। नकारात्मक राजनीति करती है। विपक्ष पर झूठे आरोप लगाती है। बदनाम करती है। भाजपा बाबा साहब का संविधान और कानून नहीं मानती है।
बाबा साहब का संविधान बचाने और सामाजिक न्याय के लिए पीडीए सरकार बनाना जरुरी है। भाजपा के खिलाफ पीडीए ही विकल्प है। पीडीए की लड़ाई बड़ी है। पीडीए की एकजुटता से भाजपा घबराई है। तरह-तरह का षड्यंत्र कर रही है। भाजपा गरीबों, कमजोरों पर अन्याय कर रही है। उसका एजेण्डा नफरत फैलाना है। उन्होंने कहा कि सच्चा सनातनी कभी दूसरे से नफरत नहीं करता है और दूसरे के साथ अन्याय नहीं करता है।कार्यक्रम में सभी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को लड़ने के लिए पीडीए आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। सबने मिलकर पीडीए सरकार बनाने और सामाजिक न्याय के राज की स्थापना का संकल्प लिया है जिससे सबको हक और सम्मान मिले।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने जातीय जनगणना कराने की मांग करते हुए कहा कि पिछड़ा समाज के लोग आबादी में ज्यादा हैं लेकिन संख्या कम बताई जाती है। इनकी गिनती होनी चाहिए। आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिलना चाहिए। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री देवी प्रसाद चौधरी ने की।
इस दौरान पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल , अशोक यादव, शिव शंकर यादव, रामजी मौर्य, रोहित शुक्ला, सुरेंद्र पटेल, सूरज मौर्य, कौशिक कनौजिया आदि रहे।

समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और छोटेलाल खरवार । स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें