मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को सेल्फी न भेजने वाले 39 सहायक अध्यापक, अध्यापिकाओं, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का एक दिन का वेतन रोका गया।
शासन के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक दिन प्रार्थना के समय बच्चों के साथ शिक्षकों को सेल्फी भेजना अनिवार्य किया गया है। शनिवार को इस संबंध में बनी मानिटरिंग कमेटी के अनुसार 39 लोगों ने सेल्फी नहीं भेजी। इस पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने उनका शनिवार का वेतन रोक दिया है।