फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितयों में ससुराल में अधिवक्ता की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के अघवार गांव में पत्नी को लेकर रक्षाबंधन पर ससुराल गए अधिवक्ता की गुरुवार की शाम ससुर की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत होने पर ससुराल वाले परिजनों को सूचना न देकर शव को उनके घर ले आए। इसके बाद अधिवक्ता के शव को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस छानबीन में जुट गई। जहां मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। वहीं मृतक के बड़े भाई ने आत्महत्या की तहरीर थाने में दिया है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी धोबियान गली निवासी अधिवक्ता 35 वर्षीय मनीष कुमार की पड़री थाना क्षेत्र के अघवार में ससुराल है। 2006 में उसका विवाह अघवार के पूर्व प्रधान लालमनी की पुत्री संगीता से हुआ था। दोनों को दो पुत्र है। गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर मनीष अपनी पत्नी को लेकर ससुुराल गया था। दोपहर में उसकी पत्नी ने भाईयों को राखी बांधा। ससुुरालियों के मुताबिक मनीष कुमार मकान के प्रथम तल के कमरे में टीवी देख रहा था। बाकी लोग नीचे बगीचे में मौजूद थे। शाम को चार बजे के करीब गोली चलने की आवाज आई। लोग दौड़कर ऊपर कमरे में गए तो मनीष जमीन पर पड़ा था और ससुर की लाइसेंसी बंदूक वहीं पड़ी थी। मृतक के भाई अमित के मुताबिक ससुराल वाले शाम को शव लेकर घर आए और पहले बताया कि छत से गिरकर मौत हुई है। देखा गया तो सिर में गोली लगी थी। मंडलीय अस्पताल ले जाने पर भी डाक्टर ने गोली लगने से मौत की बात कही। सूचना पर पड़री थानाध्यक्ष साजिद सिद्दीकी ने मौके पर जाकर पड़ताल किया। फोरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य को इकट्ठा किया। पुलिस मृतक के तीन साले और परिजनों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें