फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक हफ्ते में जमा करें टैक्स नहीं तो कार्रवाई

विज्ञापन
लालडिग्गी ​स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में कर वसूली की समीक्षा करते ईओ जी लाल, स्रोत सोशल म
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी के नगर पालिका परिषद के कार्यालय में सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी और अधिशासी अधिकारी गोवालाल ने गृहकर, जलकर और जलमूल्य वसूली की समीक्षा की। सभी कर समाहर्ताओं से वर्तमान वित्तीय वर्ष के वार्डवार वसूली की जानकारी ली गई। कम वसूली के लिए ईओ ने सभी बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि एक सप्ताह में बकाया जमा कराएं नहीं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि नगर में 28000 घरों में पानी का कनेक्शन है, उन घरों पर 40 लाख रुपये का कर बकाया है। इसके साथ ही गृहकर जलकर का इस वित्तीय वर्ष में डेढ़ करोड़ रुपया बकाया है। ईओ ने बताया है कि डेढ़ सौ बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर नोटिस भेजवाने के बाद आरसी जारी की जायेगी।
नोटिस जारी करने के बाद भी बड़े बकायेदारों की ओर से यदि बकाया नहीं चुकाया गया तो उन घरों के पानी के कनेक्शन को काटा जाएगा। ईओ ने गृहस्वामियों से अपने कर को समय से अदा करने की अपील भी की। अधिशासी अधिकारी की ओर से जनता से आग्रह करते हुए कहा कि टैक्स जमा करने के लिए एनडीएस ऐप बनाया है। इससे से नागरिक घर बैठे मोबाइल से गृहकर जलकर जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें