फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में मंडल की एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। यदि गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की समीक्षा में वाटर सप्लाई बैलेंस हाउस कनेक्शन में बताया गया कि कार्य प्रगति पर है। मंडलायुक्त ने कहा कि सितंबर 2025 तक कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। महुवारी गांव ग्रामीण जलापूर्ति योजना में कराए जा रहे कार्य के बारे में बताया कि इस योजनांतर्गत आठ गांव कनेक्शन के लिए शेष हैं। मेडिकल काॅलेज में मल्टीपर्पज हाल की प्रगति के बारे में बताया गया कि विद्युत का कार्य शेष है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह, पड़री, हलिया, 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, मड़िहान तहसील में 100 छात्र क्षमता के बालिका छात्रावास निर्माण के बारे में जानकारी ली गई। सोनभद्र की समीक्षा के दौरान 220 केवी उपकेंद्र म्योरपुर का निर्माण, अनपरा तापीय परियोजना अग्निशमन सुंदरीकरण कार्य, पटवध पेयजल योजना, बेलाही पेयजल योजना, हर्रा कदरा पेयजल योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। भदोही की समीक्षा के दौरान जिला कारागार भदोही में 30 लोगों की क्षमता के दो बैरक निर्माण भूतल, पुलिस लाइन में पुरुषों की 100 लोगों की क्षमता के हाॅस्टल निर्माण, जिला चिकित्सालय में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक निर्माण, राजकीय पाॅलिटेक्निक की स्थापना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में सीडीओ सोनभद्र जागृति अवस्थी, भदोही बालगोविंद शुक्ल, जेडीसी रमेश चंद्र, एडीएम नमामि गंगे सोनभद्र, उप निदेशक बेसिक शिक्षा, उप निदेशक समाज कल्याण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें