फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर से गांव तक ओपीडी में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम में उतार चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। मौसम जनित बीमारियों से अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इसमें सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, खुजली, गैस के रोगियों की संख्या अधिक है। मंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन 800 से 1200 तक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसी तरह ग्रामीण अंचलों में मौसम जनित बीमारियों की चपेट में आकर मरीज न्यू पीएचसी और सीएचसी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे अस्पतालों में भी प्रतिदिन 100 से पांच तक मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल खुलने से पहले मरीजों और तिमारदारों की भीड़ पर्ची काउंटर पर दिख रही है। अस्पताल बंद होने तक चिकित्सकों के कक्ष में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। एमएस डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार चढ़ाव से मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। ज्यादातर लोग मौसम जनित बीमारियों से ग्रस्त हैं। विंध्याचल: सीएचसी विंध्याचल प्रभारी डॉ.संतोष कुमार सिंह ने बताया मौसम में उतार चढ़ाव से सर्दी, वायरल, बुखार, खांसी, डायरिया की शिकायतों को लेकर अधिक मरीज आ रहें हैं। पड़री: बदलते मौसम में पीएचसी पड़री इन दिनों ढाई से तीन सौ मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मौसम जनित रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा। राजगढ़ : सीएचसी राजगढ़ बीते तीन में सर्दी, वायरल बुखार, खांसी एवं लूज मोशन के ज्यादा मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। डॉ. संतलाल ने बताया कि मौसम के उतार चढ़ाव की वजह से इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार कश्यप ने बताया की सर्दी जुकाम के बुखार वायरल है। इस समय महानगरों में कोविड के मरीज बढ़ रहे हैंं ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। लालगंज : सीएचसी लालगंज में सोमवार को 500 रोगियों ने ओपीडी में परामर्श लिया। इनमें नए एवं पूर्व से पंजीकृत रोगियों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से चिकित्सीय सेवाएं प्राप्त कीं। फिजिशियन डॉ. योगेश द्विवेदी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण सर दर्द, बुखार, पेट दर्द, खांसी एवं त्वचा रोगों से ग्रसित रोगियों का उपचार के लिए आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश नाथ बिंद ने बताया कि नवजात व छोटे बच्चों में सर्दी,खुजली व बुखार जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। जिनका समुचित इलाज किया जा रहा है। महिला चिकित्सक डॉ. ऋचा सिंह ने बताया कि महिलाओं में प्रमुखतः कमजोरी, थकावट और बुखार की शिकायत के साथ ओपीडी में आ रही हैं। चील्ह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. धीरज जायसवाल ने बताया सोमवार को 240 मरीजों का उपचार किया गया। जिगना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई सहित न्यू पीएचसी नरोइया, कुशहा, विजयपुर, विरौरा, अकोढ़ी में इन दिनों बुखार, खांसी, खुजली के मरीज आ रहे है। पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रत्नाकर मिश्र ने बताया कि अभी मरीजों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। जमालपुर : बदलते मौसम मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें बुखार, लूज मोशन, कब्ज के मरीजों की संख्या अधिक है। अदलहाट : न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदलहाट में वायरल फीवर, पेट दर्द, खुजली, डायरिया, उल्टी दस्त के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। फर्मासिस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया मौसम के उतार चढ़ाव के चलते पहले की अपेक्षा रोगियों की संख्या दो गुनी से अधिक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें