मिर्जापुर। देहात कोतवाली के सिरसी मोड़ के पास रविवार को दोपहर में बस से उतरते समय एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संतनगर थाने के छिवलहा गांव निवासी लालचंद्र (55) रविवार को सुबह रिश्तेदारी में किसी की मौत होने पर गए थे। वे दोपहर में बस से घर लौट रहे थे। देहात कोतवाली के सिरसी मोड़ के पास बस रुकने पर वे उससे उतर रहे थे। बस से उतरते समय गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी बरकछा संजय सिंह पहुंचे। इसके बाद एंबुलेंस बुलवाकर घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान लालचंद्र की मौत हो गई। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि बस से उतरते समय गिरकर घायल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।