फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन के लिए यात्रियाें का हंगामा

Tue, 13 Jan 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद और  मुगलसराय की ओर जाने के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन रेल प्रशासन द्वारा नहीं देने पर सोमवार की दोपहर यात्रियाें ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।
 नाराज यात्रियाें ने कहा कि जब कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं दी जा रही तो निरस्त की गई दोनाें पैसेंजर ट्रेनों को तत्काल चलाया जाए। एक्सप्रेस ट्रेन को पैसेंजर बना कर चलाने की मांग की गई,
विज्ञापन


 जिससे यात्रियाें को सुविधा मिल सके। बाद में मौके पर पहुंचे सुरक्षा जवानों ने समझा बुझाकर यात्रियों को शांत कराया। सोमवार की दोपहर काफी संख्या में दैनिक यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे।

 इलाहाबाद व मुगलसराय की ओर जाने के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं होने पर यात्रियाें ने रेल कर्मियाें से किसी एक्सप्रेस ट्रेन को पैसेंजर बना कर चलाने की मांग की।

 कई बार मांग करने पर रेल कर्मियाें ने बताया कि कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेनें छह से 18 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसलिए किसी एक्सप्रेस ट्रेन को पैसेंजर बनाकर इस समय चलाना संभव नहीं है।

इससे यात्री नाराज हो गए और रेल प्रशासन की व्यवस्था को लेकर हंगामा मचाने लगे। यात्रियाें ने कहा कि जब निरस्त की गई ट्रेनाें के बदले कोई ट्रेन यात्रियाें को नहीं दी जा सकती है,

तो फिर उन ट्रेनाें को निरस्त ही क्यों किया जाता है। मौके पर पहुुंचे जीआरपी एवं आरपीएफ के कर्मियों ने नाराज यात्रियाें को समझा बुझा कर शांत कराया। बताते चलें कि सोमवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दस घंटा,
विज्ञापन


 बह्मपुत्र मेल आठ घंटे, ताप्तीगंगा दस घंटे, महानगरी आठ घंटे, कालका मेल 12 घंटे, चंबल 10 घंटे, सीमांचल 18 घंटे, मुंबई मेल दस घंटे, मूरी एक्सप्रेस 10 घंटे, गुवाहाटी कुर्ला 12 घंटे, संघमित्रा 10 घंटे, गरीब रथ 10 घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस आठ घंटे, समेत अन्य ट्रेनें छह से 18 घंटे की  देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें