महुवरिया स्थित जीआईसी मैदान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का वृहद एकत्रीकरण कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ।
इसमें जिले के प्रत्येक खंड स्तर तक के स्वयं सेवकों ने व्यायाम योग, दंड योग, आसन, सूर्य नमस्कार में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि पूर्वी उ.प्र. के क्षेत्र प्रचारक शिव नारायण ने कहा कि संघ जो निर्धारित करता है, किसी भी परिस्थिति में उसे समय से पूर्ण करता है। अध्यक्षता प्रकाश चंद्र सर्राफ ने किया।
मंगेश, भोलेंद्र, हरि नारायण, इंद्रजीत आदि रहे।