फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण सिंह में पार्टी नेतृत्व ने फिर से जताया विश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को संगठन में दोबारा राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की जानकारी मिलने के बाद उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन

अरुण सिंह हलिया ब्लाक के बैधा गांव निवासी विजय नारायण सिंह के छोटे पुत्र हैं । चार भाइयों में सबसे छोटे अरूण सिंह अपने समय के मेधावी विद्यार्थी रहे हैं । वे भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न सांगठनिक पदों पर रहते हुए जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे हैं। उनकी सांगठनिक क्षमता को देखते हुए ही भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पिछली बार उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया था। भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने भी उन्हें दोबारा राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी है। अरुण सिंह को दोबारा राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर गृह क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है । हर्ष जताने वालों में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल, भाजपा नेता धनेन्द्र पांडेय मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्याम मुरारी पटेल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष हरिभूषण शुक्ल, मंडल अध्यक्ष गड़बड़ा धाम ज्ञानेश्वर दूबे सहित सभी पार्टी जन शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें