फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीडब्ल्यूडी के ठेके में की साझेदारी, 1.27 करोड़ लेने के बाद चेक करा दिया बाउंस, पिता-पुत्र पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के ठेके में साझेदारी के लिए एक करोड़ 27 लाख रुपये लेने और उसके बाद चेक बाउंस कराकर एक करोड़ और देने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगा है। ठेका कार्य में लगाई गई पूंजी के एवज में सिक्योरिटी के तौर पर जो चेक लिए गए गए थे, उसी का दुरुपयोग करते हुए उसे बाउंस करा दिया गया। मामले में न्यायालय के आदेश पर मंगलवार की रात पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी काॅलोनी निवासी बलदेव सिंह के मुताबिक वर्ष 2020 में लोक निर्माण विभाग में निविदा निकाली गई थी। उसमें उनकी फर्म मेसर्स बलदेव सिंह ने प्रतिभाग किया। इस दौरान फर्म मेसर्स आनंद प्रताप सिंह का काम देखने वाले सूर्य प्रताप सिंह ने पिता आनंद प्रताप सिंह के साथ मिलकर उनके साथ ठेकेदारी का प्रस्ताव रखा। अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाकर उन्हें अपना भागीदार बना लिया। इसके बाद उन्होंने ठेकेदारी में 1 करोड़ 14 लाख 95 हजार की धनराशि निवेश की। इसके बदले में सिक्योरिटी के तौर पर इंडियन बैंक स्थित खाता के पांच सादे चेक लिए।
तय हुआ था कि चेकों को बैंक में भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किया जाएगा। निवेश की गई रकम वापस मिलने के बाद सभी चेक उसी स्थिति में लौटा दिए जाएंगे। इसके लिए लिखावट और तिथि का कालम खाली रखा गया। तय हुई बातचीत पर भरोसा करके मेसर्स आनंद प्रताप सिंह की फर्म को चेक के जरिये और सूर्य प्रताप को बैंक खाता व नकद भुगतान के जरिये कुल 1 करोड़ 27 लाख 17 हजार 900 रुपये अदा कर दिए गए। आरोप है कि भुगतान पाने के बाद पिता-पुत्र दोनों ने चेकों पर मेसर्स आनंद प्रताप सिंह का नाम स्वयं अंकित कर मनमानी तारीखें डालकर भुगतान के लिए लगा दिया। बाउंस होने के बाद नोटिस भेजा। इसका जवाब दिए जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें